अर्की :-अर्की उपमंडल मुख्यालय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र अर्की प्रांगण में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र अर्की के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने शिरकत की तथा जिला परिषद सदस्या आशा परिहार विशेष अतिथि के रूप में पधारी । जानकारी देते हुए बीएमओ आयुष विभाग ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर मनाया गया । आयुष विभाग से उपमंडलीय आयुष अधिकारी डाॅ कामिनी शर्मा ने मुख्य अतिथि व साथ आए अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई । आयुष अधिकारी द्वारा योग से पूर्व इस दिवस के बारे में आए लोगों को जानकारी दी गई व इसके महत्व के बारे में बताया कि योग क्यों जरूरी है तथा इसके क्या लाभ हैं । तत्पश्चात आए लोगों ने योग किया । मुख्यतिथि ने अपने संबोधन में योग दिवस की बधाई दी गई । उन्होंने कहा कि योग से मनुष्य हृष्ट-पुष्ट रहता है व हमें हर रोज योग करना चाहिए । विशेष।अतिथि द्वारा भी आए लोगों व बच्चों से योग एवं प्राणायाम करने का आवाहन किया । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं सदस्य, आयुष विभाग से डाॅ करूणेश, डाॅ तुंगेशवर राजपूत, डाॅ इंद्र गर्ग, डाॅ नरेश, डाॅ हेमा कश्यप, कामिनी गुप्ता, मंजू गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।






