Latest News
शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » यूको आरसेटी सोलन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

यूको आरसेटी सोलन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Share:

सोलन:-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यूको आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान), सोलन द्वारा संस्थान परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), सोलन श्रीमती तमन्ना मोदगिल, निदेशक यूको आरसेटी सोलन श्रीमती मीनू बारिया, योग शिक्षिका श्रीमती बीना शर्मा सहित संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से किया गया। योग शिक्षिका श्रीमती बीना शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), सोलन श्रीमती तमन्ना मोदगिल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना तथा इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर निदेशक यूको आरसेटी सोलन श्रीमती मीनू बारिया ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि यूको आरसेटी सोलन द्वारा समय-समय पर बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में संस्थान द्वारा ब्यूटी पार्लर, आचार एवं पापड़ निर्माण तथा जूट बैग निर्माण से संबंधित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला सोलन के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवक एवं युवतियां इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु यूको आरसेटी सोलन में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाती है तथा प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी उपलब्ध करवाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशामुक्ति तथा आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने एवं अपने परिवार तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

अधिक जानकारी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पंजीकरण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित दूरभाष/मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

दूरभाष : 01792-227936
मोबाइल : 89887-77936
मीनू बारिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *