Latest News
Home » Uncategorized » कुनिहार प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों का रोमांचक खेल प्रतिभा से हो रहा मनोरंजन ।

कुनिहार प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों का रोमांचक खेल प्रतिभा से हो रहा मनोरंजन ।

Share:

कुनिहार:-
KPL नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन के मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहा। इस अवसर पर चिराग कॉर्प सोसायटी, कुनिहार के एमडी एम.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
आयोजन समिति की ओर से राहुल एवं हरजिंदर ने मुख्य अतिथि एम.पी. सिंह को शॉल, हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ धर्मेंद्र एवं एच.के. भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंच पर आयोजन समिति के सदस्य गौरव शर्मा, नवीन शर्मा, विकास कंवर, मनोज गर्ग, सुमित योगीराज, सचिन ठाकुर एवं आशीष भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि एम.पी. सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने का संदेश दिया तथा टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए ₹3,100 की सहयोग राशि भी भेंट की।

दिन के प्रमुख मुकाबले में घनाघुघाट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुथेर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, मुख्य अतिथि, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी मुकाबलों में भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *