गोयला पवन सिंघ:-
दून विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने ग्राम पंचायत ढकरियाना की नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कंवर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चुनाव में मिली शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पूर्व विधायक पम्मी ने पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उनका सहयोग हमेशा पंचायत के साथ रहेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आपसी तालमेल और जनसहभागिता के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कंवर ने पूर्व विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायतवासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।मुलाकात के दौरान पंचायत के विकास, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा क्षेत्र की प्रगति को लेकर सकारात्मक सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर पंचायत के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।






