कशलोग:-
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में कार्यवाहक मुख्याध्यापक ललित कुमार गांधी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हेमलता को एसएमसी प्रधान तथा दीपा शर्मा को उपप्रधान चुना गया।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन, खेलकूद गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
कार्यवाहक मुख्याध्यापक ललित कुमार गांधी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की सकारात्मक भूमिका से शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
बैठक में अशोक शास्त्री, सुषमा ठाकुर, ऊर्मिला देवी, कान्ता देवी, निशा देवी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।






