Home » Uncategorized » सूरजपुर विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा का आयोजन

सूरजपुर विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में प्रधानाचार्य मनीष कमल की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में लगभग 70 अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय के विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया विभागीय निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई गई। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विनोद कुमार को अध्यक्ष तथा दयाचंद को उपाध्यक्ष चुना गया। आम सभा में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रधानाचार्य मनीष कमल ने अभिभावकों से विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संयुक्त प्रयासों पर बल दिया। बैठक के अंत में नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *