Home » Uncategorized » डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में गाड़ा झंडा, 6 खिलाड़ियों ने जीते पदक

डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में गाड़ा झंडा, 6 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Share:

 

अर्की:-
डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल, अर्की ने राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

स्कूल प्रिंसिपल रीना पांटा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में स्कूल के 6 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के 49 किलोग्राम भार वर्ग में प्रणय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 27 किलोग्राम भार वर्ग में काव्यांश और 59 किलोग्राम भार वर्ग में विनायक ने रजत पदक जीते। इसके अलावा 38 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य, 41 किलोग्राम भार वर्ग में मोक्षिता और 31 किलोग्राम भार वर्ग में मिनल ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रिंसिपल ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। भविष्य में भी विद्यालय के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *