आंगनवाड़ी केंद्र देवरी, सर्किल कसौली, परियोजना धर्मपुर में ICDS (Integrated Child Development Services) के अंतर्गत प्रथम संस्था के सहयोग से समर मेला 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल-खेल के माध्यम से सीखने की रुचि विकसित करना, उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों को आंगनवाड़ी के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आंगनवाड़ी की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण शर्मा के साथ उनकी टीम रेखा देवी, रीता, सुनीता ठाकुर, सलोचना शर्मा, पूजा शर्मा एवं किरण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन सुपरवाइज़र सुरेखा जसवाल ने किया, जबकि प्रथम संस्था की ओर से दीक्षा पंवार की विशेष सहभागिता रही।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आंगनवाड़ी बच्चों की पहली पाठशाला है, जहाँ उन्हें प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलता है। सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र भेजें, ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके।






