Home » Uncategorized » जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्नरामकृष्ण बंसल बने प्रधान

जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्नरामकृष्ण बंसल बने प्रधान

Share:

दाड़लाघाट :-जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। काफी समय से लंबित इस प्रक्रिया पर आखिरकार सहमति बन गई और ध्वनिमत के माध्यम से लगभग 15 मिनट में नई कार्यकारिणी का चयन कर लिया गया। चुनाव प्रक्रिया में रामकृष्ण बंसल को सर्वसम्मति से प्रधान, नरेश गुप्ता को उपप्रधान तथा नीलम भारद्वाज को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए सोसाइटी के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। गौरतलब है कि इससे पहले 6 मई को आयोजित बैठक में प्रधान, उपप्रधान एवं कोषाध्यक्ष पदों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उस समय चुनाव प्रक्रिया बेनतीजा रही थी और निर्णय लिया गया था कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद इन पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसी निर्णय के तहत शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न पक्षों के बीच काफी मंथन और आपसी विचार-विमर्श हुआ। अंततः सभी सदस्यों ने आपसी सहमति बनाते हुए ध्वनिमत से नई कार्यकारिणी का चयन कर लिया। पूरी प्रक्रिया करीब 15 मिनट में संपन्न हुई और तीनों प्रमुख पदों पर निर्विरोध सहमति बन गई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ अब एसडीटीओ दाड़लाघाट की संगठनात्मक गतिविधियों और ट्रक ऑपरेटरों से जुड़े लंबित मुद्दों पर तेजी से काम होने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ट्रक ऑपरेटरों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *