Home » Uncategorized » टुइरु में राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के तहत एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन

टुइरु में राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के तहत एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट : -ग्राम पंचायत टुइरु के गांव टुइरु में राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के तहत एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टुइरु क्लस्टर के नए किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग कुनिहार की आत्मा परियोजना से अधिकारी रजनी वर्धन, खंड तकनीकी प्रबंधक बृज भूषण तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक ललित चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की अवधारणा, इसके लाभ तथा अपनाई जाने वाली विभिन्न तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के चार प्रमुख स्तंभों के साथ-साथ बीजामृत, जीवामृत, नीम अस्त्र, ब्रह्म अस्त्र और अग्नि अस्त्र जैसे प्राकृतिक घटकों एवं कीटनाशी अस्त्रों के निर्माण और उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर धुन्दन क्लस्टर के मास्टर ट्रेनर रूपलाल वर्मा एवं मनोहर लाल भी मौजूद रहे। टुइरु क्लस्टर के सीआरपी देवेन्द्र और अमित वर्मा ने भी शिविर में भाग लिया। मास्टर ट्रेनर रूपलाल वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती का परिचय देते हुए बताया कि यह खेती पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और लागत कम करने में सहायक है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर सुरक्षित एवं टिकाऊ कृषि की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *