Home » Uncategorized » भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक शनिवार को हुई आयोजित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक शनिवार को हुई आयोजित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Share:

दाड़लाघाट :-भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक शनिवार को दाड़लाघाट झरने के समीप मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिला सोलन के प्रभारी राजपाल, सह प्रभारी वंदना योगी, जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा, जिला महामंत्री भरत साहनी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर एवं भीम शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती तथा आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कृष्ण चंद भट्टी, सुरेंद्र ठाकुर, कला ठाकुर, संत राम, नीम चंद, महेंद्र कुमार ठाकुर, कार्यालय सचिव ओम प्रकाश शर्मा, धनी चौहान, केशव राम, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, कृष्ण चंद भट्टी, पवन गौतम, सुनील, मनोज गौतम, हरीश, राजेश पुरी, तरुण ठाकुर, जोगिंदर, कुलदीप, सीता राम, संगीता सोनी, गीता, रूपा ठाकुर, मीना, कविता सेन, हेमलता, जीत राम ठाकुर, हुक्म चंद, परस राम, कमल, विकास, ओम प्रकाश, बंटू शुक्ला, सागर शर्मा, धर्म पाल, रमेश ठाकुर, बाबू राम, अजीत, मस्तराम, नरेंद्र हांडा, नागेंद्र कौशल, दिवाकर सेन, मनसा राम, नागेंद्र बंसल, नागेंद्र कुमार, हेत, अनंत राम, संत राम कौंडल, मनोज शर्मा, जीत राम, संत राम वर्मा, बालकृष्ण, देवेंद्र रघुवंशी, कमल कुमार, राहुल, हेमराज, जितेंद्र ठाकुर, राहुल ठाकुर, अजय ठाकुर, कमलेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *