Home » Uncategorized » विद्युत बोर्ड अपने पैन्शनर्ज को संशोधित वेतनमान के अनुसार अक्तुबर 2022 से पहले का पैन्शन ” अलाऊँस का एरियर बिना समय गंवाए जारी करे।

विद्युत बोर्ड अपने पैन्शनर्ज को संशोधित वेतनमान के अनुसार अक्तुबर 2022 से पहले का पैन्शन ” अलाऊँस का एरियर बिना समय गंवाए जारी करे।

Share:

कुनिहार:-
पैन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन इकाई कुनिहार की मासिक बैठक इकाई प्रधान ई . रतन तनवर की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। बैठक मे सुबाथु . पट्टा बरावरी . कुफ्टु ‘ शारड़ाघाट . जाड़ली , बनोह . डुमैहर ,पोखटु , सेरी , घाघर तथा कुनिहार के लगभग 60 सदस्यों ने बडे उत्साह के साथ भाग लिया।
सबसे पहले ई . रुपेन्द्र कौशल ने सभा को सम्बोधित करते हुए सभी सदस्यों का बैठक मे पधारने के लिए स्वागत व आभार व्यक्त किया । इसके बाद उन्होंने बताया कि इकाई के सदस्य श्री दुनी चन्द वर्मा लाइनमैन ऊँचागांव कुनिहार निवासी के असामायिक निधन से हमने अपना एक अच्छा दोस्त व सदस्य खो दिया है। अतः सभी सदस्यो ने खडे होकर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की ।
ई . रत्न तनवर ने अपने सम्बोधन मे सदस्यों को बताया कि जुलाई माह मे इन्कम टैक्स से प्रभावित सदस्य अपनी ITR अवश्य भरें। उन्होंने बताया कि विद्युत बोर्ड ने जो 1-1-2016 से संशोधित वेतनमानों की एरियर गणना की है उसमे पैन्शन अलाऊस की गणना नए वेतनमान से की ही नही है जैसा कि RTI में एरियर की एकत्र की गई सूचना से ज्ञात हुआ है । इसलिए मांग की गई इस एरियर की गणना तुरंत करके सम्बन्धित पैन्शनर्ज को अदा किया जाए। साथ ही मांग की गई कि 1-1-2016 से 31-1-22 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज को उनका संशोधित सभी तरह का बकाया हि.प्र सरकार के आदेशानुसार जल्द से जल्द दिया जाए। 58 वर्ष से 70 वर्ष तक के पैन्शनर्ज को भी इस उम्र में उनकी जिम्मेदारियो को मध्यनजर रखते हुए उनको संशोधित वेतनमानो का एरियर जल्द अदा करने की मांग भी सभा में उठाई गई । विद्युत बोर्ड कर्मियों के लिए बिना समय गंवाए सरकार अन्य विभागों की तर्ज पर OPS लागु करें । बिजली के बिलो मे सरकार की योजनाओ को चलाने के लिए लगाए गए फिऊल चार्ज व मिल्क सैस का विरोध किया गया और कहा गया कि इससे विद्युत बोर्ड की छवि जनता के बीच बहुत खराब हो रही है और इन चार्जेज को तुरन्त हटाया जाए ।
बैठक मे ई . रत्न तनवर ई. रुपेन्द्र कौशल , ई . आर पी तनवार ‘ ई. राजेन्द्र कुमार तनवर ‘ आर एन कश्यप ‘ प्रेम चौहान ‘ देव रत्न ‘ राम प्रकाश ‘रामरत्न , रूपराम पाल ‘ ओमीदत्त , ओम प्रकाश तनवर ‘ सुरेश मेहता ‘ सुरेश शर्मा , कृष्ण चन्द ‘ परमानन्द , देवी सिंह तनवर रामदास तनवर गोपाल चन्द गर्ग कश्मीर सिंह , ओम प्रकाश .नरेन्द्र सिंह पाल . सन्तराम कश्यप तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *