Home » Uncategorized » जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी (एसडीटीओ) दाड़लाघाट की नई कार्यकारिणी के नव निर्वाचित प्रधान रामकृष्ण बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट

जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी (एसडीटीओ) दाड़लाघाट की नई कार्यकारिणी के नव निर्वाचित प्रधान रामकृष्ण बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट

Share:

दाड़लाघाट : जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी (एसडीटीओ) दाड़लाघाट की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नव निर्वाचित प्रधान रामकृष्ण बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत रौडी में विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान विधायक संजय अवस्थी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं कार्यकारिणी ने ट्रक ऑपरेटरों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों तथा सोसायटी की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए इनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। गौरतलब है कि एसडीटीओ की कार्यकारिणी का गठन लंबे समय से लंबित था। अंततः 3 जुलाई को आपसी सहमति के बाद नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें रामकृष्ण बंसल को प्रधान, नरेश गुप्ता को उपप्रधान तथा नीलम भारद्वाज को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सुमन गुप्ता, हेमंत शर्मा, नरेश शर्म, नरेंद्र हांडा सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *