Home » Uncategorized » धुंदन विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव का आयोजन

धुंदन विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू तथा इको क्लब प्रभारी डॉ. अनीता देवी ने किया। इस दौरान विद्यालय द्वारा गोद लिए गए धुंदन बाजार से सटे जंगल में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य समन्वयक स्वर्गीय दिलीप ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके नाम पर बेलपत्र का पौधा रोपित किया गया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवियों ने पिछले दो-तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया तथा उनकी गुड़ाई कर खरपतवार हटाकर उनकी देखभाल भी की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील कुमार, सदस्य मेहरचंद, ग्रामीण प्रमोद, राकेश, सचिन एवं विमला, वन मित्र रितिका और चंचला देवी तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे और पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *