बुघार कनैता पवन सिंघ:-
विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बुघार कनैता में 9 जुलाई 2026 को ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया जाएगा। पंचायत सचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार पंचायत सभागार में आयोजित होने वाली इस बैठक में ग्राम पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूहों तथा पंचायत क्षेत्र के नागरिकों से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है। बैठक में पंचायत के विकास कार्यों, विभिन्न समितियों के गठन, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था, जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना), वित्त आयोग अनुदान, पेंशन मामलों तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वर्ष 2026-27 के पंचायत बजट के अनुमोदन और वीबीजी-रामजी (VBGRAMG) योजना से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे ग्राम सभा में भाग लेकर पंचायत के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। ग्राम सभा को स्थानीय विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच माना जाता है, जहां जनता सीधे अपने सुझाव और समस्याएं रख सकती है।






