Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान, उपप्रधान एवं लोगों ने विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं से करवाया अवगत

ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान, उपप्रधान एवं लोगों ने विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं से करवाया अवगत

Share:

दाड़लाघाट:-ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान, उपप्रधान एवं अन्य गणमान्य लोगों ने विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने की मांग रखी। इस पर विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई जाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होंगी और उन्हें क्षेत्र में आमंत्रित किया जाएगा, वह स्वयं मौके पर पहुंचकर लोगों से मिलेंगे तथा सड़क निर्माण के लिए एकमुश्त बजट उपलब्ध करवाएंगे। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है। उनकी प्राथमिकता केवल जनहित और क्षेत्र का समग्र विकास है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी होने पर सड़क निर्माण कार्य को बिना किसी देरी के आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत नवगांव की प्रधान तनु शर्मा, उपप्रधान कमलेश, गोविंद पंचूड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *