Home » Uncategorized » मान और बनोह–खरड़हट्टी की आवाज़ बनीं बीडीसी सदस्य निर्मला, विधायक संजय अवस्थी के समक्ष उठाए जनहित के मुद्दे

मान और बनोह–खरड़हट्टी की आवाज़ बनीं बीडीसी सदस्य निर्मला, विधायक संजय अवस्थी के समक्ष उठाए जनहित के मुद्दे

Share:

अर्की:-
अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य निर्मला (वार्ड नं. 14, बनोह–खरड़हट्टी एवं मान) ने विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट कर ग्राम पंचायत मान तथा बनोह–खरड़हट्टी की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों से उन्हें अवगत कराया।
इस अवसर पर बीडीसी सदस्य निर्मला ने दोनों पंचायतों में सड़क, पेयजल, सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनसेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे दोनों पंचायतों की प्रत्येक जनसमस्या को संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष मजबूती से उठाती रहेंगी।
विधायक संजय अवस्थी ने बीडीसी सदस्य निर्मला द्वारा रखी गई सभी मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *