कुनिहार
अक्षरेश शर्मा :-
कुनिहार जनपद के हाटकोट में भारद्वाज परिवार में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन भगवान विष्णु के चौबीस अवतरों का विस्तृत वर्णन किया गया । धर्मपुर रोड़ी से आए कथा वाचक आचार्य प्रेमदत्त शर्मा ने आज की कथा में भगवान विष्णु के मोहिनी ,नरसिंह ,वराह अवतार सहित कोरस अवतारों की संक्षिप्त कथा सुनाई ।
वीरववार को भागवत कथा का शुभारंभ कलश एवं पुराण स्वागत यात्रा से हुआ ।इस दौरान भारद्वाज परिवार सहित स्थानीय भगवत प्रेमियों ने पूरी श्रद्धा एवं प्रेम से जीवन तारिणी कथा में हाजिरी लगाई ।
आचार्य प्रेमदत्त शर्मा ने आज की कथा में कहा ,कि मानव को अपनी योग्यता के अनुसार भगवान का गुणगान करना चाहिए ।उन्होंने भगवत प्रेमियों को संदेश देते हुए कहा ,की आज के जीवन में मानव रूप में जन्म लेना सबसे बड़ा चमत्कार है।मानव जीवन अनमोल है ।देवता भी मानव जीवन लेने को तरसते है , इसलिए मानव जीवन को भव सागर से पार लगाने के लिए ईश्वर का जाप करा करो ।






