Home » Uncategorized » राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के वाणिज्य विभाग का बी.कॉम. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के वाणिज्य विभाग का बी.कॉम. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

Share:

दाड़लाघाट।:-राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के वाणिज्य विभाग ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए बी.कॉम. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया है। विभाग के सभी विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, नियमित उपस्थिति तथा विभाग के शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों एवं वाणिज्य विभाग को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और महाविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *