दाड़लाघाट। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 11 केवी एचटी फीडर कंधर-बागा पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 15 जुलाई बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई. विमल अत्रि ने बताया कि निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत अनुभाग कंधर एवं बागा के अंतर्गत आने वाले कंधर, बागा, बेरल, सकोर, पडीयार, हवानी कोल, टोरटी, रुगघाटी तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें। साथ ही बताया कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।






