दाड़लाघाट:- ग्राम पंचायत दानोघाट के गांव साजाहाड़-ब्यूली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में महिला मंडल के गठन हेतु आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत दानोघाट के प्रधान दूनी चंद शर्मा तथा उपप्रधान श्याम लाल ठाकुर ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संतोष देवी को महिला मंडल का प्रधान चुना गया। इसके अलावा मालती देवी, नर्वदा देवी, अमरा देवी, कान्ता देवी, रामकली, मंजू, पूजा, पार्वती, वीना, शीला, प्रीति, बंती देवी, द्रोपती देवी, रुक्मणी, विमला देवी एवं कलावती सहित अन्य महिलाओं को महिला मंडल में शामिल किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवगठित महिला मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मंडल गांव में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता तथा विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग देने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में जनसंपर्क अभियान के तहत तरुण कुमार और भूपेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में तरुण कुमार और भूपेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।






