Home » Uncategorized » स्टार गोजू रयू कराटे एकेडमी कुनिहार व बातल के बच्चों ने दो दिवसीय कराटे ट्रेनिंग शिविर में खूब बहाया पसीना ।

स्टार गोजू रयू कराटे एकेडमी कुनिहार व बातल के बच्चों ने दो दिवसीय कराटे ट्रेनिंग शिविर में खूब बहाया पसीना ।

Share:

कुनिहार
स्टार गोजू रयू कराटे एकेडमी कुनिहार द्वारा शिव तांडव गुफा कुनिहार परिसर में दो दिवसीय कराटे ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया गया।एकेडमी कोच सेंसई देवेंद्र कुमार ने बताया ,कि शिविर में बातल व कुनिहार एकेडमी के 45 बच्चों ने भाग लिया ।
कराटे शिविर में स्टार गोजू रयू कराटे फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर शिहान संजय ठाकुर ने वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF)की नई टेक्निक सिखाई, जिसमें बच्चों ने बड़ी ही रुचि दिखाते हुए इस मार्शल आर्ट को सीखा ।इस दौरान सभी बच्चों को फेडरेशन की और से पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिए गए।शिविर में गणपति एजुकेशन सोसायटी के समन्वयक डॉ रोशन लाल शर्मा भी मौजूद रहे ।शर्मा ने एकेडमी के बच्चों के हुनर की प्रशंसा करते हुए उनके उजव्वल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *