Home » Uncategorized » जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा: पर्ची से चमकी किस्मत, कांग्रेस की सीमा शर्मा बनीं अर्की नगर पंचायत की अध्यक्ष

जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा: पर्ची से चमकी किस्मत, कांग्रेस की सीमा शर्मा बनीं अर्की नगर पंचायत की अध्यक्ष

Share:

अर्की:-

अर्की नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर आखिरकार कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा ने कब्जा जमा लिया। सोमवार को प्रस्तावित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव भाजपा समर्थित पार्षदों के अनुपस्थित रहने के कारण टल गया था, जिसके बाद मंगलवार को दोबारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।
नगर पंचायत में भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद चुनाव के दौरान स्थिति पूरी तरह बदल गई। विधायक के वोट शामिल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों के वोट 4-4 की बराबरी पर पहुंच गए। इसके बाद अध्यक्ष पद का फैसला पर्ची (ड्रा ऑफ लॉट्स) के माध्यम से किया गया, जिसमें किस्मत ने कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा का साथ दिया और उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल गई।
यह जीत सीमा शर्मा के लिए इसलिए भी खास बन गई क्योंकि मंगलवार को उनका जन्मदिन भी था। जन्मदिन के अवसर पर अध्यक्ष पद की जीत उनके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं रही। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
अर्की नगर पंचायत के इतिहास में यह चुनाव कई मायनों में यादगार माना जा रहा है। पहले चुनाव का टलना, फिर वोटों की बराबरी और अंत में पर्ची के जरिए अध्यक्ष का फैसला होना क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
सीमा शर्मा ने जीत के बाद सभी पार्षदों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर पंचायत के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *