Home » Uncategorized » कुमारहट्टी में आवारा सांड का कहर: 55 साल पुराने ‘वोहरा ब्रदर्स’ के मालिक देवेंद्र वोहरा की दर्दनाक मौत, पिता को बचाने दौड़ा बेटा भी हुआ घायल

कुमारहट्टी में आवारा सांड का कहर: 55 साल पुराने ‘वोहरा ब्रदर्स’ के मालिक देवेंद्र वोहरा की दर्दनाक मौत, पिता को बचाने दौड़ा बेटा भी हुआ घायल

Share:

कुमारहट्टी पवन सिंघ:-

15 जुलाई। कुमारहट्टी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी और “वोहरा ब्रदर्स” के संचालक देवेंद्र वोहरा की आवारा सांड के हमले में मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे उनके बेटे पर भी सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे बाजार में मातम पसर गया और व्यापार मंडल ने श्रद्धांजलि स्वरूप पूरे कुमारहट्टी बाजार को बंद रखा।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:15 बजे देवेंद्र वोहरा अपने घर के बाहर सीढ़ियों की सफाई कर रहे थे। तभी एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना देख एक राहगीर ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। पिता को बचाने पहुंचे उनके बेटे पर भी सांड ने हमला कर दिया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र वोहरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे का उपचार जारी है। देवेंद्र वोहरा पिछले 55 वर्षों से कुमारहट्टी बाजार में “वोहरा ब्रदर्स” के नाम से प्रतिष्ठित व्यापार कर रहे थे। उनके निधन से व्यापार जगत ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक सम्मानित, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व बताते हुए उनकी मृत्यु को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया। घटना के विरोध और श्रद्धांजलि स्वरूप व्यापार मंडल ने पूरा बाजार बंद रखा। व्यापारियों और ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस हृदयविदारक घटना के बाद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कुमारहट्टी में आवारा सांडों और अन्य पशुओं का आतंक लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई की होती तो शायद आज एक परिवार अपने मुखिया को न खोता।
व्यापार मंडल और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए और भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोकने के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था लागू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *