Home » Uncategorized » रामपुर-खोलीघाट मार्ग पर HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, कई घायल

रामपुर-खोलीघाट मार्ग पर HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, कई घायल

Share:

रामपुर,हिमाचल आज तक ब्यूरो:-

15 जुलाई। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रामपुर से खोलीघाट जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस खटोला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर HP-06A-6454 है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर, खनेरी (रामपुर) भेजा गया।
घायलों की सटीक संख्या का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। चिकित्सकों की टीम सभी घायलों का उपचार कर रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *