Home » Uncategorized » दिल्ली के कंस्ट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में आयोजित “क्षत्रिय संवाद –एक चिंतन” कार्यक्रम में देशभर से आए शीर्ष नेताओं एवं प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों के साथ हुआ विस्तृत और गहन विचार-विमर्श

दिल्ली के कंस्ट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में आयोजित “क्षत्रिय संवाद –एक चिंतन” कार्यक्रम में देशभर से आए शीर्ष नेताओं एवं प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों के साथ हुआ विस्तृत और गहन विचार-विमर्श

Share:

दिल्ली हिमाचल आजतक ब्यूरो:-
राजेंद्र नरूका के विशेष आमंत्रण पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के तौर पर रुमित सिह ठाकुर को विशेष तौर पर इस सभा में अपने विचार रखने का अवसर मिला! साथ ही शिवानी रघुवंशी ठाकुर ने भी अपने विचार इस सभा में विशेष रूप से रखें। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमर ठाकुर और राष्ट्रीय महासचिव मनीष ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

यह संबोधन अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला, पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के. पी. सिंह राणा, बिहार के पूर्व सांसद एवं विधायक आनंद मोहन, पूर्व मंत्री हरियाणा शारदा राठौर , राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू, उत्तर प्रदेश के किसान नेता पूरन सिंह ठाकुर ,जीवा कंपनी के मलिक ऋषि पाल चौहान, राना ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और समकालीन चुनौतियों पर सार्थक चिंतन एवं संवाद का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *