Home » Uncategorized » मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म (आर्मी वर्म) के बढ़ते प्रकोप को लेकर किसानों में गहरी चिंता

मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म (आर्मी वर्म) के बढ़ते प्रकोप को लेकर किसानों में गहरी चिंता

Share:

दाड़लाघाट:-ग्राम पंचायत रौड़ी के धार क्षेत्र में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म (आर्मी वर्म) के बढ़ते प्रकोप को लेकर किसानों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। पंचायत सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण मक्की की फसल प्रभावित हुई और अब फसल पर आर्मी वर्म का हमला तेजी से बढ़ रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई किसानों को अभी तक भी खाद उपलब्ध नहीं हो पाई है। यदि किसानों को समय पर खाद मिल जाती तो फसल अधिक मजबूत होती और कीट के प्रकोप से काफी हद तक बचाव संभव था। उनका कहना है कि विभागीय स्तर पर समय रहते उचित व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कृषि विभाग से मांग की है कि विभाग के अधिकारी तुरंत गांव-गांव जाकर प्रभावित फसलों का निरीक्षण करें तथा किसानों को फॉल आर्मी वर्म से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयां, तकनीकी मार्गदर्शन और जागरूकता प्रदान करें। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए गए तो फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। किसानों ने यह भी आग्रह किया कि भविष्य में खाद की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। उन्होंने प्रशासन और कृषि विभाग से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामवासियों लोकराम ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, प्रदीप, ललित, जगरनाथ, हरिराम, हीरा लाल, मस्त राम, हिम्मत, प्रेम, केशव, बद्री राम, परशोत्तम, गेम, खेमचंद, प्रकाश सहित महिला मंडलों की सदस्यों तथा हीरूराम और भगतराम ने भी चिंता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *