Home » Uncategorized » रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का करना पड़ रहा सामना

रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का करना पड़ रहा सामना

Share:

दाड़लाघाट।:- दाड़लाघाट के कश्लोग, चंडी, नेवड़ी, मांगू, ग्याना, संघोई सहित कई क्षेत्रों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे घरों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील ठाकुर ने कहा कि यह समस्या केवल इन क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के अन्य इलाकों के लोग भी समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले करीब 45 दिन के अंतराल में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे थे और वर्तमान में भी कई उपभोक्ताओं को इसी आधार पर गैस मिल रही है। उनका कहना है कि कम से कम एक माह के भीतर जरूरतमंद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने विभाग और प्रशासन से इस मामले में गंभीरता से कदम उठाकर नियमित एवं समयबद्ध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *