Home » Uncategorized » शिव तांडव गुफा, कुनिहार में गूंजेगा ‘जय भोलेनाथ’ का जयकारा: श्रावण मास में भक्ति का भव्य महाकुंभ

शिव तांडव गुफा, कुनिहार में गूंजेगा ‘जय भोलेनाथ’ का जयकारा: श्रावण मास में भक्ति का भव्य महाकुंभ

Share:

कुनिहार:-
महादेव के पावन और प्रिय मास ‘श्रावण’ के आगमन पर कुनिहार की ऐतिहासिक शिव तांडव गुफा में आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है। गुफा विकास समिति और शंभू परिवार के सौजन्य से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में शिवभक्ति के अनूठे रंग देखने को मिलेंगे।
अखंड पाठ से होगी धर्मिक अनुष्ठान की शुरुआत
धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य शुभारंभ 19 जुलाई 2026, रविवार को सुबह श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ से होगा। यह पाठ पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का सृजन करेगा।
20 जुलाई 2026 सोमवार को विधि-विधान से यज्ञ व पूर्णाहुति के साथ इस पाठ को विश्राम दिया जाएगा।
श्रावण के प्रथम ज्येष्ठ सोमवार की सुबह भोले बाबा का भव्य पूजन-अर्चन संपन्न होगा। इसके बाद शिवभक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहाँ भक्त प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण कर धन्य होंगे।
शाम की महिमा भोले बाबा की चौकी’ और अलौकिक झांकियां मुख्य आकर्षक शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगा, जब शिवा म्यूजिकल ग्रुप कुनिहार द्वारा ‘भोले बाबा की चौकी सजाई जाएगी। सुरीले भजनों की गूंज से पूरा प्रांगण शिवमय हो उठेगा। वहीं, रात्रि के समय भगवान शिव के रौद्र और अघोरी रूप की अद्भुत झांकियां निकाली जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए साक्षात दर्शन के समान होंगी।
गुफा विकास समिति व शंभू परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले शिव भक्तों से आग्रह किया है कि:
इस पावन अवसर पर कुनिहार की पवित्र शिव तांडव गुफा में पधारें। भोले बाबा की चौकी में हाजिरी लगाएं, भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और महादेव की असीम कृपा प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *