कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
सावन माह में धार्मिक आयोजन के रंगो से रंगा हुआ नजर आने वाला है कुनिहार जनपद।
राज दरबार कुनिहार में 1 अगस्त से जंहा शिव महापुराण कथा का शुभारंभ शिव कावड़ सेवा समिति हाटकोट के सौजन्य से होने जा रहा है,तो वन्ही कुनिहार क्षेत्र की प्रख्यात शिव तांडव गुफा कुनिहार में गुफा समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से सावन माह के हर एक सोमवार को विशाल भंडारे होंगे,तो वन्ही भजन संध्या सहित अन्य धार्मिक आयोजनो का भक्त आनन्द लेंगे।
ठाकुरद्वारा मंदिर में शिव कावड़ सेवा समिति हाटकोट कुनिहार की एक अहम बैठक भूपेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में राज दरबार परिसर में होने वाले शिव महापुराण कथा को भव्य बनाने के लिए व कुनिहार क्षेत्र के कवड़ियो द्वारा हरिद्वार से कावड़ लाने के लिए अंतरिम रूप दिया गया ।इस बार कथा में प्रख्यात कथा वाचक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गौ रक्षा दल शशांक कौशल अपनी मधुर वाणी से शिव महापुराण कथा का बखान करेंगे।
समिति सदस्य राधा रमन शर्मा ने बताया,कि बैठक में सावन माह में होने वाले भव्य आयोजन को अंतरिम रूप दिया गया ।
31 जुलाई को आचार्य जी का स्वागत सहित भव्य कलश एवं पुराण यात्रा निकाली जाएगी 1 अगस्त से 11 अगस्त तक शिव महापुराण कथा राज दरबार परिसर में होगी व इस दौरान नित्य विधिवत पार्थिव शिवलिंग पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया जाएगा व शाम को कुनी गंबर खड्ड के संगम पर पार्थिव शिवलिंग के विसर्जन का खूबसूरत नजारा शिव भक्तों में भक्ति का रोमांच भरने वाला है । 10 अगस्त को जंहा शिवरात्रि संध्या में भक्तजन भव्य झांकियों सहित लजीज़ व्यंजनों का आनंद लेंगे ,तो वहीं 11 अगस्त को विशाल भंडारा समिति कुनिहार जनपद के लोगो के सहयोग से आयोजित करेगी।
कुनिहार क्षेत्र के कावड़िये भी इस धार्मिक अनुष्ठान में हरिद्वार,गंगोत्री से गंगाजल की कावड़ ला कर सावन माह के आयोजन को ओर भी रंगीन व भक्तिमय बना रहे हैं।
शिव कावड़ सेवा समिति हाटकोट द्वारा कुनिहार जनपद के सभी लोगो से इस धार्मिक आयोजन में अपने सहयोग सहित कथा श्रवण करने का आग्रह किया गया हैं ।






