Latest News
20 नवंबर को धर्मशाला में आम आदमी पार्टी करेगी विधानसभा का घेराव, मनीष सिसोदिया करेंगे नेतृत्व पंजाब में AAP ने गारंटियां पूरी कीं, हिमाचल में कांग्रेस सरकार वादे निभाने में नाकाम : जनता के साथ हुआ विश्वासघात। गोयला में 23-24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मेला, कबड्डी और विशाल दंगल होंगे मुख्य आकर्षण कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना संपूर्ण राशिफल दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक 25 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तीन मंडलों की संयुक्त बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की दौरे को सफल बनाने के लिए दाड़ला, अर्की और जयनगर मंडल के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति शिमला की मानव सेवा को मिला राष्ट्रीय मंच, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मिला ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड 12 वर्षों से प्रतिदिन 4 हजार लोगों की सेवा और 28 वर्षों से शव वाहन चलाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं समाजसेवी बॉबी
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट महाविद्यालय में इतिहास विभाग की टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी की सामान्य बैठक का आयोजन

दाड़लाघाट महाविद्यालय में इतिहास विभाग की टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी की सामान्य बैठक का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:-राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के इतिहास विभाग की टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने की। भूवि शर्मा ने बताया कि बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सोसायटी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसके साथ ही आगामी वार्षिक शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में रिद्धि शर्मा (तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, सपना (तृतीय वर्ष) को सचिव, प्रिया (द्वितीय वर्ष) को संयुक्त सचिव, स्नेहा (द्वितीय वर्ष) को मीडिया प्रभारी तथा बंदना (द्वितीय वर्ष) को सह-उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दिशांत, मनीषा, मनीषा, भवानी, भावना एवं दीपिका को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में आगामी सत्र के दौरान आयोजित किए जाने वाले शैक्षणिक कार्यक्रमों, ऐतिहासिक विषयों से संबंधित गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने सोसायटी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा इतिहास विषय के अध्ययन एवं शोध संबंधी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *