Home » Uncategorized » ज्येष्ठ सोमवार व श्रावण माह के पहले सोमवार को शिव तांडव गुफा कुनिहार में उमड़ा भक्तों का सैलाब। शिव भक्तों ने अपने आराध्य के किए कतारबद्ध होकर किए दर्शन

ज्येष्ठ सोमवार व श्रावण माह के पहले सोमवार को शिव तांडव गुफा कुनिहार में उमड़ा भक्तों का सैलाब। शिव भक्तों ने अपने आराध्य के किए कतारबद्ध होकर किए दर्शन

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
महादेव के पवन व प्रिय मास श्रावण के पहले सोमवार से ही इस माह के आलौकिक रंगों की छटा शिव तांडव गुफा में देखने को मिली।आस्था का सैलाब ऐसा उमड़ा ,कि सुबह से ही भक्तों की भीड़ ने शिव तांडव गुफा कुनिहार में कतारबद्ध हो कर अपने आराध्य महादेव की पिंडी के दर्शन किये।
गुफा विकास समिति एवं शंभु परिवार के सौजन्य से शिव तांडव गुफा कुनिहार में आयोजित कार्यक्रम में शिवभक्त के अनूठे रंग देखने को मिले ।
गुफा समिति के प्रधान राम रत्तन तनवर ने बताया,कि श्रावण माह के पवित्र महीने के पहले सोमवार को सुबह से ही शिव भक्ति की अटूट श्रद्धा में भोले के भक्त कतारबद्ध हो कर गुफानाथ के दर्शन किए।रविवार को आरम्भ हुए राम चरित मानस पाठ को पूर्णाआहुति के साथ विराम दिया गया।दोपहर बाद भोले शंकर की चौकी में शिवा म्यूजिकल ग्रुप कुनिहार द्वारा शिव भजनों व भव्य झांकियों के साथ गुफा परिसर शिवमय हो गया ।भक्तजनों ने नाच गा कर शिव भक्ति का आनंद लिया।
समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से आयोजित विशाल भंडारे में प्रभु प्रेमीयो ने लजीज व्यंजनों के साथ खीर व पुडो का आनन्द लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *