Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट में व्यक्ति हुआ सायबर ठगी का शिकार

दाड़लाघाट में व्यक्ति हुआ सायबर ठगी का शिकार

Share:

दाड़लाघाट:-ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव जावी निवासी तथा हाल ही में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रवक्ता (हिंदी) धर्मपाल शुक्ला साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 92,215 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। धर्मपाल शुक्ला ने बताया कि उनके खाते में करीब 3 लाख 66 हजार रुपये जमा थे। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके खाते से 92,215 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित बैंक से संपर्क किया, लेकिन उनका आरोप है कि एचडीएफसी बैंक की ओर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इसके बाद यूको बैंक से संपर्क कर अपने खातों को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाई, जहां उन्हें तुरंत सहयोग मिला। इसके अलावा उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल में भी दर्ज करवा दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है। धर्मपाल शुक्ला ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सावधान रहें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो बिना देर किए बैंक और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *