Home » Uncategorized » राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के हिंदी विभाग की साहित्यिक सभा आत्मभिव्यक्ति की शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के हिंदी विभाग की साहित्यिक सभा आत्मभिव्यक्ति की शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

Share:

दाड़लाघाट:-राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के हिंदी विभाग की साहित्यिक सभा आत्मभिव्यक्ति की शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की सर्वसम्मति से सपना को उपाध्यक्ष, नेहा को सचिव, प्रियंका को सह सचिव तथा भावना को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य रचना तनवर ने बताया कि साहित्यिक सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूरे उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ विभाग की साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा देंगे तथा महाविद्यालय में साहित्यिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *