Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा ने लेख राम कौंडल को बनाया प्रेस सचिव

हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा ने लेख राम कौंडल को बनाया प्रेस सचिव

Share:

हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर लेख राम कौंडल को मोर्चा का प्रेस सचिव नियुक्त किया है।
महासचिव हुकम सिंह ठाकुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की अनुशंसा पर यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। लेख राम कौंडल गत वर्ष लोक निर्माण विभाग अर्की से कनिष्ठ अभियंता के पद से सेवनिवृत हुए हैँ तथा ग्राम एवं डाकघर नम्होल, जिला बिलासपुर से संबंध रखते हैं । वे लंबे समय से सामाजिक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि लेख राम कौंडल के अनुभव और कार्यशैली से संगठन की गतिविधियों तथा जनसंपर्क को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा जताई कि नव नियुक्त प्रेस सचिव संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों एवं पेंशनभोगियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *