Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » अमेरिका में हिमाचल की आवाज़: विधायक संजय अवस्थी NCSL 2026 लेजिस्लेटिव समिट में करेंगे प्रतिनिधित्व, 25 जुलाई से 7 अगस्त तक रहेंगे विदेश दौरे पर

अमेरिका में हिमाचल की आवाज़: विधायक संजय अवस्थी NCSL 2026 लेजिस्लेटिव समिट में करेंगे प्रतिनिधित्व, 25 जुलाई से 7 अगस्त तक रहेंगे विदेश दौरे पर

Share:

अर्की:-
अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी 25 जुलाई से 7 अगस्त, 2026 तक अमेरिका के शिकागो में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित NCSL 2026 Legislative Summit में भाग लेने के लिए आधिकारिक विदेश दौरे पर रहेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधि और नीति-निर्माता लोकतांत्रिक व्यवस्था, सुशासन, नवाचार और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
विदेश रवाना होने से पहले विधायक संजय अवस्थी ने स्पष्ट किया कि उनके दौरे के दौरान भी अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े सभी मामलों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उनके कार्यालय के माध्यम से सभी कार्य पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित होते रहेंगे।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी आवश्यक कार्य, समस्या या सहायता के लिए वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप (मो. 70186 29540) अथवा कार्यालय सचिव रविन्द्र (मो. 98054 99482) से संपर्क कर सकते हैं।
संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि विदेश प्रवास से लौटने के बाद वे पहले की तरह पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ क्षेत्र की सेवा और विकास कार्यों में जुट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *