Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट के अम्बुजा चौक में जल निकासी वाला नाला आखिर हुआ साफ,लोगो को राहत

दाड़लाघाट के अम्बुजा चौक में जल निकासी वाला नाला आखिर हुआ साफ,लोगो को राहत

Share:

दाड़लाघाट।:-शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट स्थित अंबुजा चौक में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में शुक्रवार को कार्रवाई की गई। समाचार पत्र में इस मुद्दे के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नाले की सफाई करवाई गई तथा नाले में गिरा बड़ा पत्थर भी हटा दिया गया, जिससे बरसात के दौरान पानी की निकासी में काफी सुधार हुआ है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से नाले में बड़ा पत्थर गिरा होने और गाद जमा होने के कारण बरसात के समय जलभराव की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय दुकानदारों ने इस समस्या को लेकर चिंता जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद पंचायत एवं अंबुजा प्रबंधन ने नाले की सफाई करवाई और गिरे हुए पत्थर को हटाने का कार्य पूरा किया। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय दुकानदारों एवं लोगों ने समस्या के समाधान के लिए पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम, अंबुजा फाउंडेशन तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई इस कार्रवाई से बरसात के दौरान संभावित जलभराव और नुकसान की आशंका काफी हद तक कम हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अंबुजा चौक पर प्रस्तावित ओपन ब्रिज (खुले पुल) का निर्माण होने से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में भी शीघ्र कदम उठाने की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *