दाड़लाघाट:- ग्राम पंचायत पारनू में बैठक का आयोजन प्रधान कांता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत सचिव लायक राम शर्मा, उपप्रधान गोपाल कृष्ण, जीआरएस राजेश शर्मा, वार्ड सदस्य कुसुम लता, विजया महाजन, लक्ष्मी शर्मा, सुशील कुमार, लाल चंद, कुमारी हिमांशी शर्मा, अमित शर्मा तथा बीडीसी सदस्य राधा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने पंचायत के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए, जिन पर विचार-विमर्श के बाद
आवश्यक निर्णय लिए गए। ग्राम पंचायत की ओर से सभी ग्रामवासियों का ग्राम सभा एवं पंचायत गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की गई।






