Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट के अंग्रेज़ी विभाग की साहित्यिक सभा लिट कनेक्ट की शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

दाड़लाघाट के अंग्रेज़ी विभाग की साहित्यिक सभा लिट कनेक्ट की शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

Share:

दाड़लाघाट:- राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के अंग्रेज़ी विभाग की साहित्यिक सभा लिट कनेक्ट की शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विभाग के विद्यार्थियों की सर्वसम्मति से हिमांशी को उपाध्यक्ष, महिमा को सचिव, मनप्रीत को सह-सचिव, गीतांजलि को मीडिया प्रभारी तथा पल्लवी एवं मनीषा को सदस्य मनोनीत किया गया। अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना डोगरा ने बताया कि साहित्यिक सभा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पूरे उत्साह, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और विभाग की साहित्यिक एवं अकादमिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *