कुनिहार
25 जुलाई 2026 को पुलिस पैनशर जिला सोलन एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं करीब 40 सदस्यों ने धनीराम तंनवर संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार प्रदेश व सोलन जिला एसोसिएशन की अध्यक्षता में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक वर्मा जिला सोलन से मानवता के तौर पर उनके दफ्तर में मुलाकात की जिन्हें एसोसिएशन की तरफ से शाल व फुलों का गुलदस्ता देकर
सम्मानित किया गया और उनके साथ एसोसिएशन के बारे चर्चा की गई और उनसे आग्रह किया गया कि जिस प्रकार से तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सोलन ने एसोसिएशन के साथ मधुर सम्बन्ध बनाए रखे व एसोसिएशन के प्रति बहुत मान सम्मान प्रदान किया और पुलिस पैनशरों के निधन होने पर उन्हें आदेश से बड कर गॉड ऑफ़ ऑनर प्रदान किया जाता रहा उसी प्रकार से एसोसिएशन आशा करती है कि जिस तरह सालों यह अंतिम सम्मान प्रदान किया जाता रहा है आपके द्वारा भी भविष्य में उसे निरंतर जारी रखा जाएगा। मुलाकात के दौरान प्रधान श्री मति पुष्पा सुद कार्यकारी प्रधान नेकीराम, दिपराम ठाकुर नगेन्द्र ठाकुर प्रेम कंवर बेद ठाकुर बिना देबी सीता राम जीतराम भारद्वाज जीत सिंह पतराम संत राम चंदेल जगदीश ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।






