अर्की:-
दाउटी पंचायत के गांव फांजी में दिलाराम शर्मा के नवनिर्माणधिन मकान को भारी नुकसान पहुंचा है भारी बारिश के बाद जमीन धसने से चार कमरे सहित 50 फुट का डँगा ढह गया हालांकि किसी को जानी नुकसान तो हुआ नहीं परंतु आर्थिक रूप से मकान मालिक को भारी नुकसान हो गया है बता दे की दिलाराम शर्मा की ना तो कोई नौकरी है ना ही कोई आय का स्रोत है पिछले कल से हो रही धीमी बारिश से जमीन धंसने के कारण कमरों के पीछे लगा 50 फुट का डंगा गिर गया व कमरो को भी भारी नुकसान पहुंचा है गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां कोई नहीं था अभी मकान का कार्य निर्माण पर था दिलाराम के पुत्र बृजलाल ने प्रधान को इस बारे सूचना दी,रविवार को पंचायत प्रधान हेतराम ने स्थिति का जायजा लिया






