Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खेल तरंग द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में नगर युवा खेल कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खेल तरंग द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में नगर युवा खेल कार्यक्रम का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खेल तरंग नगर इकाई दाड़लाघाट द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर स्यार दाड़लाघाट में नगर युवा खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की चार टीमों ने भाग लिया और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. मुकेश शुक्ला उपस्थित रहे, जबकि रोहित ने बतौर वक्ता युवाओं को खेल, अनुशासन, संगठन और राष्ट्र निर्माण के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अंबुजा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि धार्मिक युवा क्लब दाड़लाघाट उपविजेता रहा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक महेश्वर, प्रदीप, कुनाल, नरेश, विनोद, राकेश महाजन तथा अश्वनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *