Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस बीमारी के प्रति स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस बीमारी के प्रति स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि मुख्य वक्ता एवं संयोजक के रूप में एचआईवी काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सर्विसेज, सिविल अस्पताल अर्की के काउंसलर डॉ. विजय कुमार शांडिल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में डॉ. विजय कुमार शांडिल ने कहा कि हेपेटाइटिस मुख्य रूप से यकृत (लीवर) को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है। उन्होंने बताया कि विशेषकर हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की समय पर पहचान और उपचार नहीं होने पर यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता अपनाने, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, केवल सुरक्षित रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुई या ब्लेड का उपयोग न करने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार व समाज तक सही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता तथा समूह चर्चा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से हेपेटाइटिस से बचाव, स्वच्छता और टीकाकरण का संदेश दिया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में बीमारी के विभिन्न पहलुओं पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। समूह चर्चा में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक रहने तथा समाज को जागरूक करने की शपथ ली। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों का भी सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य रक्षा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग और विशेष रूप से डॉ. विजय कुमार शांडिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं कौशल्या देवी एवं हेमलता शर्मा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शीश राम, देवेंदर शर्मा, राजेश शर्मा, हिमेश शर्मा, कौशल्या देवी तथा कल्पना ठाकुर सहित अन्य शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *