Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » 2 अगस्त रविवार को किया जाएगा सेवड़ा चंडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

2 अगस्त रविवार को किया जाएगा सेवड़ा चंडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:-अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त रविवार को सेवड़ा चंडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चंडी ओल्ड पीएचसी, चंडी माता मंदिर के समीप सेवड़ा चंडी में आयोजित होगा।
आयोजकों पवन एवं हिमांशु ने क्षेत्रवासियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस मानव सेवा के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों तक का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। आयोजकों ने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इस महाअभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *