Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » भव्य कलश यात्रा से राजदरबार प्रागण में शिवमहा पुराण कथा का शुभारंभ । वृंदावन से पहुंचे विख्यात कथावाचक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गोरक्षा दल शंशाक कृष्ण कोशल ।

भव्य कलश यात्रा से राजदरबार प्रागण में शिवमहा पुराण कथा का शुभारंभ । वृंदावन से पहुंचे विख्यात कथावाचक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गोरक्षा दल शंशाक कृष्ण कोशल ।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
शिव कावड़ संघ हाटकोट कुनिहार के सौजन्य से सावन माह में आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ 31 जुलाई को देर सायं पुराण स्वागत व भव्य कलश यात्रा से हुआ।लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में वृंदावन से पहुंचे कथा वाचक शंशाक कृष्ण कोशल का संघ के सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया ,तो वहीं वैदिक मंत्रोचारण व विधि विधान से पुराण पूजन के पश्चात बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली,जोकि विश्राम गृह से आरंभ होकर पुराना बस स्टैंड व मुख्य बाज़ार से होते हुए कथा पंडाल राज दरबार परिसर पहुंची ।इस दौरान शिवमय माहौल में भक्तजनों ने भोलेशंकर के भजन व जयकारो के मध्य भव्य कलश यात्रा का आनंद लिया ।संघ के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारद्वाज एवं राधा रमण शर्मा ने बताया कि 1 अगस्त से दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक शिवमहापुराण कथा नित्य होगी व कथा के उपरांत पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन व सभी प्रभु प्रेमियों के लिए भंडारे का आयोजन होगा ।उन्होंने सभी क्षेत्र वासियो से कथा श्रवण करके पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *