Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » श्रम विभाग,जिला बाल संरक्षण इकाई तथा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी)सोलन की संयुक्त टीम ने दाड़लाघाट बाजार में बाल श्रम की रोकथाम को लेकर किया औचक निरीक्षण

श्रम विभाग,जिला बाल संरक्षण इकाई तथा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी)सोलन की संयुक्त टीम ने दाड़लाघाट बाजार में बाल श्रम की रोकथाम को लेकर किया औचक निरीक्षण

Share:

दाड़लाघाट:- श्रम विभाग सोलन, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दाड़लाघाट बाजार में बाल श्रम की रोकथाम को लेकर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान होटलों, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा कार्यरत नहीं पाया गया। इस पर टीम ने संतोष व्यक्त करते हुए व्यापारियों की सराहना की। निरीक्षण दल में सीडब्ल्यूसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, विनोद, कुमारी सपना, ज्योति शर्मा, अनारकली, श्रम निरीक्षक सोलन संत राम वर्मा, डॉ. बालकृष्ण कौंडल, बृजलाल पंवर तथा बृजमोहन ठाकुर शामिल रहे। टीम ने करीब चार घंटे तक दाड़लाघाट बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया। अभियान के दौरान बस स्टैंड, स्यार, पीएनबी एटीएम क्षेत्र, जालपा मंदिर मार्केट, कंसवाला रोड मार्केट तथा आईटीआई मार्केट स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। इस दौरान होटल एवं ढाबा संचालकों सहित स्थानीय लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। संयुक्त टीम ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान गठित टास्क फोर्स में बाल कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के उपरांत संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के सभागार में पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम तथा पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी से मुलाकात कर बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के अधिकारों एवं जागरूकता अभियानों को लेकर चर्चा की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बाल श्रम रोकने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *