Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:-राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्विंग मशीन ऑपरेटर, टैली ट्रेनी, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, फूड एंड बेवरेज, सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग तथा इंग्लिश स्पीकिंग सहित विभिन्न कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि वर्तमान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से फूड एंड बेवरेज तथा टैली कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जानकारी दी गई कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी नियमित स्नातक (डिग्री) की पढ़ाई के साथ-साथ इन कौशल-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों के संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगार प्राप्त करने की संभावनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के साथ-साथ पासआउट विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उपलब्ध कराए जा रहे कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *