Home » Uncategorized » भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी भाजपा कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा

भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी भाजपा कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा

Share:

दाड़लाघाट:-भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक शनिवार को दाड़लाघाट झरने के समीप मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी भाजपा कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके अलावा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और जनसेवा के कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

कार्यकर्ताओं ने आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं दाड़ला मंडल समन्वयक नरेंद्र ठाकुर, जिला सोलन किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश गौतम, ओपी गांधी, जिला सचिव बीएस ठाकुर, प्रदेश सह संयोजक प्रकोष्ठ सुरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी ठाकुर, मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर, भीम शर्मा, उपाध्यक्ष कला ठाकुर, संत राम, नीम चंद, सचिव महेंद्र कुमार ठाकुर, प्रेम चोपड़ा, हीरा कौशल, कार्यालय सचिव ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष धनी चौहान, मीडिया प्रभारी जय देव, आईटी संयोजक प्रेम कंवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष

जगदीश्वर शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पुरी, महामंत्री तरुण ठाकुर, बीडीसी सदस्य सीता राम, संगीता सोनी, गीता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *