दाड़लाघाट:- ग्राम पंचायत दसेरन को विधायक संजय अवस्थी की ओर से 20 सोलर लाइटें प्रदान की गई हैं। इन सोलर लाइटों के लगने से क्षेत्र में रोशनी की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ लोगों की सुविधा और सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है। क्षेत्रवासियों ने विधायक संजय अवस्थी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोलर लाइटें लगने से गांव के विभिन्न स्थानों पर रात के समय रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा भी बेहतर होगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि

विधायक की ओर से पंचायत क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने विधायक के प्रति स्नेह, विश्वास और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और पंचायत के प्रत्येक गांव तक आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुंचेगा।






