कुनिहार
विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत मांगू में प्रधान मंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना मद के अंतर्गत 5 लाख की राशि से सोरिया वन में सरोवर का निर्माण किया गया और समीप ही CCTV स्थापित किया गया । क्योंकि ये वन क्षेत्र था अतः Solar CCTV स्थापित किया गया ताकि सरोवर की उपयोगिता वन जीवों के संदर्भ में स्थापित की जा सके ।विकास खंड अधिकारी कुनिहार 
तन्मय कंवर ने जानकारी सांझी करते हुए बताया ,कि उक्त सरोवर के जो परिदृश्य समकक्ष थे , वो सकारात्मक रूप से उत्साहवर्धक थे क्योंकि इस सरोवर का उपयोग विभिन्न प्रकार के वन जीवों द्वारा किया गया , जिनमें बारहसिंगे, काकड़, जंगली शूकर, हिरण और गीदड़ प्रमुख रूप से थे । जहां ये सरोवर भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने का काम करेगा, वहीं वन्य जीवों के लिए एक पीने के पानी के स्रोत के रूप में भी एक अहम भूमिका निभाएगा ।






